फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police arested the third gender

जंक्शन पर नकली किन्नर वसूली करते पकड़ा

Mon, 30 Dec 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
police arested the third gender
मथुरा। जीआरपी ने मथुरा जंक्शन स्टेशन पर सोमवार को मंगलामुखी बनकर रुपये वसूल करने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ ही उसके पास से पीली धातु के जेवरात तथा नकदी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

जीआरपी ट्रेनों में यात्रियों को दबाव में लेकर डरा कर वसूली करने वाले के मंगलामुखियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके तहत जीआरपी को सोमवार को जंक्शन की प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 के बीच में फ्लाईओवर पर एक संदिग्ध मंगलामुखी दिखाई दिया।
विज्ञापन

जीआरपी ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम ओमप्रकाश उर्फ चाहत निवासी भिडूकी हसनपुर, (पलवल, हरियाणा) बताया। उसके पास से 1261 रुपये के अलावा पीली धातु के बने कंगन, गले की चेन और सेफ्टी पिन बरामद हुए हैं। थाना जीआरपी में मथुरा निवासी विष्णु सैनी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसआई नरेन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक छद्म वेश में लोगों को डराकर पैसा वसूल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed