फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pole fell in storm, high tension line affected, couple injured

आंधी में गिरे पोल, हाइटेंशन लाइन प्रभावित, चपेट में आए दंपति घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Pole fell in storm, high tension line affected, couple injured
वृंदावन। सोमवार रात और फिर मंगलवार की सुबह आई आंधी ने शहर की विद्युत व्यवस्था बिगाड़ दी। आंधी के चलते एक या दो नहीं बल्कि अनेक स्थानों पर खंभे जमीदोज हो गए। इस दौरान कच्चे मकान पर हाईटेंशन लाइन का खंभा गिरने से दो लोग घायल हो गए। घायल दंपति को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गांव बुर्जा में तेज आंधी के कारण हाईटेंशन लाइन का खंभा गिर गया। इससे जुडे़ लाइन के चार अन्य खंभे भी धराशाई हो गए। खंभे के निकट टीनशेड में रह रहे श्याम सिंह और उसकी पत्नी सुनीता इसकी चपेट में आने से घायल हो गए। विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से लगी आग के कारण झोपड़ी में रखे 5 हजार रुपये, कपड़े आदि सामान जल गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों ने घायल दंपती को सौ शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। साथ ही घटना की सूचना पाकर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कालरा एवं उपखंड अधिकारी विकास शर्मा कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने क्षतिग्रस्त खंभों को हटवा कर नए खंभे लगवाए। करीब पांच घंटे तक बाधित रही बिजली व्यवस्था काफी मशक्कत के बाद सही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता राजीव कालरा ने बताया कि पीड़ित परिवार का विभाग की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जर्जर विद्युत खंभों को बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र के विद्युत खंभे पूरी तरह से जर्जर हो गए हैं। कई बार अधिकारियों से कहने के बाद भी खंभों को नहीं बदला गया। अधिकारियों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed