फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   PM Narendra Modi can come to Braj Raj Utsav on 23rd

Mathura News: ब्रज रज उत्सव में 23 को आ सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi can come to Braj Raj Utsav on 23rd
मथुरा। शहर के धौली प्याऊ स्थित रेलवे मैदान में आयोजित ब्रज रज उत्सव में 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं। जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। पीएसी, गैर जनपदों से पुलिस और मजिस्ट्रेटों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


ब्रज रज उत्सव का आयोजन उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद, उप्र पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार से इसकी शुरुआत इशिता विश्वकर्मा के भजन और गीतों के साथ हुई। 14 दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बांके बिहारी कॉरिडोर का मामला माना जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि जल्द ही हाईकोर्ट इस मामले में फैसला सुना सकता है। इसके बाद पीएम कॉरिडोर का एलान कर सकते हैं, जो कि सीधे तौर पर लोकसभा चुनाव में फायदा पहुंचाएगा। इसके अलावा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दो दिवसीय दौरा। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह विवाद की जानकारी जुटा रहे हैं। अब तक दाखिल केसों की स्थिति और इस मुद्दे के प्रति जनता की रुचि को जानना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर भी देवेंद्र फडणवीस के जरिये रिपोर्ट जुटा रहे हैं और विचार रख सकते हैं, ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव में श्रीराम जन्मभूमि के मुद्दे की तरह इसे भी भुनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रज को दे सकते हैं चुनावी सौगात
प्रधानमंत्री इससे पूर्व सितंबर 2019 में मथुरा आए थे। इसके बाद उनका दौरा नहीं हुआ। जबकि वर्तमान में ब्रजभूमि ईदगाह-श्रीकृष्ण जन्मस्थान विवाद से लेकर बांके बिहारी कॉरिडोर तक खूब चर्चाओं में है। ईदगाह-श्रीकृष्ण जन्मस्थान विवाद को तो लोकसभा चुनाव का मुद्दा भी बनाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में पीएम के आगमन को लेकर माना जा रहा है कि वह ब्रज को कोई चुनावी सौगात देकर ब्रजवासियों को लुभा सकते हैं।पीएम की अगुवाई में रहेंगे सीएम, तैयारियां जोरों पर


जिला प्रशासन को मिली जानकारी के अनुसार 23 नवंबर को पीएम आ सकते हैं। उनकी अगुवाई के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के भी आने की संभावना है। इसके लिए जिला प्रशासन हेलीपैड की व्यवस्था कर रहा है। पुलिस ने बीएन पोद्दार कॅालेज में बने हेलीपैड का निरीक्षण भी किया। इधर, स्थानीय स्तर पर पुलिस की ओर से पीएसी की व्यवस्था की जा रही है। बताया जा रहा है कि आसपास के जिलों से पीएसी की 8 कंपनियां बुलाई जा रही हैं। इसके अलावा आगरा रेंज के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया जा रहा है। पीएम के आगमन की सूचना पर खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। धौलीप्याऊ व आसपास के इलाकों में इन एजेंसियों ने डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed