{"_id":"969123159fb74a42d257e00bf8475da4","slug":"pm-modi-will-address-1st-rally-after-varanasi-in-up-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख की भीड़ से मोदी मैजिक दिखाने की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख की भीड़ से मोदी मैजिक दिखाने की तैयारी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/दीनदयाल धाम (फरह)
Updated Sat, 16 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम से कम दो लाख की भीड़ जुटाकर मोदी मैजिक कायम रहने का संदेश ब्रजभूमि से सारे देश में दिया जाएगा। भाजपा के दिग्गज इसके प्रबंधन के लिए पंडित दीनदयाल की जन्मभूमि पर मंथन करते रहे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने शनिवार को पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी का एहसास कराया।
दीनदयालधाम में 500 से अधिक लोगों ने बैठक में शिरकत की। पदाधिकारियों और नेताओं को समर्थकों को जुटाने का लक्ष्य भी दे दिया गया। इसमें मथुरा से यहां के जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल ने एक लाख लोगों को सभा में लाने की जिम्मेदारी ली है। आगरा जनपद और महानगर को 45 हजार और ब्रज क्षेत्र के बाकी जनपद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर को 55 हजार की भीड़ जुटानी है। यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, स्वतंत्रदेव सिंह और गोपाल टंडन रैली के आयोजन तक दीनदयाल धाम में ही प्रवास करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष आवश्यकता पड़ने पर पर जा अन्य जगह भी जाते रहेंगे।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने जिलेवार पदाधिकारियों की हाजिरी ली। जनसभा के लिए आगरा और मथुरा के पदाधिकारियों से बूथवार तैयारियों में जुटने को कहा, तो हाथरस, अलीगढ़, एटा और कासगंज के साथ मैनपुरी जिलों के पदाधिकारियों को बैठक कर योजना बनाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
बैठक में दीनदयाल स्मारक समिति के मंत्री डॉ. रोशनलाल, महोत्सव समिति के महामंत्री अशोक कुमार टैैंटीवाल, वरिष्ठ नेता बांकेबिहारी माहेश्वरी, ठाकुर कारिंदा सिंह, नवीन मित्तल, मनीष गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, अजय पोइया, रविकांत गर्ग, रविंद्र पांडेय राजेश चौधरी, श्याम सिंह अहेरिया, प्रदीप गोस्वामी, भूपेंद्र चौधरी, रवि माहेश्वरी, राजेश पिंटू, चिंताहरण चतुर्वेदी आदि से स्थानीय स्तर की व्यवस्थाओं पर शीर्ष पदाधिकारियों ने चर्चा की।
पीएम की स्वीकृति में नहीं लगा एक मिनट
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने बताया, राष्ट्रीय कार्य परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सरकार के एक साल पूर्ण होने और अंत्योदय की योजनाओं का बखान जनसभा के माध्यम से करने को कहा तो वे तैयार हो गए। स्थान का नाम दीनदयाल धाम आने पर उन्होंने सहमति के लिए एक मिनट भी नहीं लगाया और बोले- स्वीकृति।
इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री ओमप्रकाश माथुर ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव, गरीब और किसान के बारे में सोचते हैं, आजतक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अंत्योदय से जुड़ी तीनों योजनाएं भी गांव, गरीब और किसान के लिए हैं। प्रधानमंत्री अंत्योदय के उपासक की जन्मस्थली से केंद्र सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने की पूर्व संध्या पर आयोजित जनसभा में इनका उल्लेख करेंगे।
भाजपा उपलब्ध कराएगी बस
बैठक में मौजूद एक पदाधिकारी ने बताया कि इस बार भीड़ जुटाने के लिए पार्टी बसों का इंतजाम कराएगी। बस इसमें मोदी को सुनने वालों को बैठाकर फरह तक लाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों की होगी।