{"_id":"5ef34da68ebc3e43106ce935","slug":"petrol-and-diesel-price-grouth-protest-angaist-central-government-mathura-mathura-news-agr4475061133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों पर सरकार को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों पर सरकार को कोसा
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्घि के विरोध में कार खींचकर प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर किसान, गरीब मजदूर समिति द्वारा बुधवार को कृष्णा नगर बिजलीघर से भूतेश्वर पेट्रोल पंप तक कार खींचकर विरोध किया। साथ ही सरकार को कोसते हुए कीमतें वापस लेने की मांग की।
किसान गरीब मजदूर के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि केंद्र सरकार 17 दिन से प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल की कीमतों को बढ़ाने का कार्य कर रही है। आज दिल्ली में पेट्रोल से मंहगा डीजल हो गया है ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है। रालोद नेता गौरव मलिक ने कहा कि मौजूदा सरकार ने धीरे-धीरे कीमतों को बढ़ाकर आम आदमी, किसान, गरीब की कमर तोड़ दी है।
बेरोजगारी मुद्दा समाप्त कर दिया है। केवल चाइना का मुद्दा इनके पास रह गया है। समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश राही व महात्मा ज्योतिबा फुले समिति के अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि मौजूदा सरकार ने लॉकडाउन में गरीबों और मजदूरों को उनकी मजदूरी न मिलने के कारण परिवार का पालन पोषण मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
कानपुर के बालिका गृह में 57 बालिका कोरोना संक्रमित निकलीं, जिसमें 7 बालिका गर्भवती निकलीं क्या ये सरकार की नाकामी नहीं। इस मौके पर गुलशन कुमार, चित्रसेन मौर्य, विक्रम शर्मा, निरंकार प्रसाद सिंह, लोकेश शर्मा, महेंद्र पाल सिंह, विकास, दुलीचंद, आकाश बाबू, किशन सिंह, साबिर थे।
एनएसयूआई ने सड़क पर वाहन चालकों को दिखाए पोस्टर
मथुरा। एनएसयूआई ने पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि का सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया। रिक्शा, मोटरसाइकिलों को पैदल खींचकर ले जाया गया। विरोध-प्रदर्शन बीएसए रोड पर किया गया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शिशुपाल चौधरी बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले 15 दिनों से लगातार वृद्धि हो रही है।
जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय ने भी विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर प्रवीण ठाकुर प्रदेश महासचिव, विक्रम वाल्मीकि जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, शालू अग्रवाल महिला अध्यक्ष, चौधरी तिलक वीर सिंह, पार्षद राहुल अरोरा, राजबहादुर प्रधान, कशन रिजवी, महानगर अध्यक्ष एनएसयूआई सोमिल कुलश्रेष्ठ, प्रवीण भास्कर, सुधांशु दीक्षित, सनी शर्मा, हरजीत सिंह अरोरा, नीतीश चावला, अभी कुमार शालू चौधरी सूरज अग्रवाल आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।