फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   PET: Youth caught while appearing for exam by changing educational documents and name

पीईटी: शैक्षिक दस्तावेज और नाम बदलकर परीक्षा देने पहुंचा युवक पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
PET: Youth caught while appearing for exam by changing educational documents and name
आरसीए कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद
मथुरा। रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन शैक्षिक दस्तावेज और नाम बदलकर परीक्षा देने पहुंचा औरैया का युवक बायोमेट्रिक जांच में फंस गया। दूसरी पाली में केंद्र पर प्रवेश के दौरान बायोमेट्रिक जांच में पता चला कि वह दो साल पहले आगरा में बदले हुए नाम से परीक्षा दे चुका है। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दौरान उन्नाव का एक सॉल्वर पकड़ा गया था। इसके बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी थी। रविवार को परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में वृंदावन के कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में सघन जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा था। इसी दौरान औरैया के थाना फफूंद क्षेत्र के गांव ममरेजपुर खाम, नवादा निवासी गजेंद्र के बायोमेट्रिक की जांच हुई तो उसका नाम विनीत प्रदर्शित हुआ। इस पर सुपरवाइजर ने युवक को रोककर अधिकारियों को सूचित किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोबारा बायोमेट्रिक जांच कराई तो पता चला कि युवक ने 2023 में विनीत नाम से आगरा के एक केंद्र पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा दी थी। इसके लिए उसने विनीत नाम से ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के शैक्षिक दस्तावेज लगाए थे। इस बार वह गजेंद्र नाम से परीक्षा देने आया था और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकपत्र पर भी यही नाम दर्ज था। मामला संदिग्ध होने पर केंद्र व्यवस्थापक ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वृंदावन कोतवाली पुलिस ने देर रात युवक के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक के परिजन को भी पुलिस ने सूचना दी है।
विज्ञापन

----
दो बार की थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट
सूत्रों के अनुसार गजेंद्र ने दो बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। पहले उसने विनीत नाम से परीक्षाएं पास कीं और इसके बाद उम्र कम करके गजेंद्र नाम से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दीं। इसी का फायदा उठाते हुए उसने पहले विनीत बनकर 2023 में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा दी और अब गजेंद्र बनकर परीक्षा देने आया था। उसे नहीं पता था कि बायोमेट्रिक जांच में वह पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दौरान एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया है। उसने 2023 में विनीत नाम से आगरा में परीक्षा दी थी। वहीं अब गजेंद्र नाम से परीक्षा देने के लिए आया था। बायोमेट्रिक जांच में वह फंस गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। -अमरेश कुमार, एडीएम प्रशासन, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed