{"_id":"62a0dd505707b2457163a3a3","slug":"pesticides-are-expensive-farmers-spraying-washing-powder-under-compulsion-mathura-news-mtr5189625118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक दवाएं महंगी, मजबूरी में वाशिंग पाउडर छिड़काव कर रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक दवाएं महंगी, मजबूरी में वाशिंग पाउडर छिड़काव कर रहे किसान
विज्ञापन
नौहझील। बढ़ती महंगाई का असर अब कीटनाशक दवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। कीटनाशक दवाओं पर महंगाई के चलते किसान वाशिंग पाउडर का घोल बना कर फसल पर छिड़काव करने को मजबूर हैं। इन दिनों मूंग और उड़द की फसल लहलहा रही है, लेकिन कीट-पतंगे फसल को बर्बाद कर रहे हैं। कीड़े और गिडार फसल को खा रहीं हैं।
कीटनाशक दवाओं के मूल्यों में अचानक हुई वृद्धि से किसान परेशान हैं। मजबूरन किसान कीटनाशक की जगह पानी में वाशिंग पाउडर का घोल बना कर मूंग व उड़द की फसल पर छिड़काव कर रहे हैं। गांव हसनपुर निवासी किसान ललित चौधरी व दीपू फौजदार बताते हैं कि उन्होंने अपने खेत में मूंग व उड़द की फसल की बुवाई कर रखी है। फसल को कीड़े व गिडार खा रहे हैं।
कीटनाशक दवाओं के रेट अचानक बढ़ने से पानी में वाशिंग पाउडर का घोल बना कर छिड़काव कर रहे हैं, हालांकि इसका असर कम ही दिखाई दे रहा है। वहीं विकास कीटनाशक भंडार कोलाहर के दुकानदार मनोज चौधरी ने बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते कीटनाशक दवाओं के रेट महंगे हुए हैं। बीते दो महीने में कीटनाशक दवाओं के रेट दोगुने तक हो गए हैं।