{"_id":"663a1a5562382dd691065977","slug":"people-souls-trembled-after-seeing-scary-creature-in-middle-of-road-in-mathura-2024-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बीच सड़क दिखा ऐसा भयावह जीव, देखकर कांप गई रूह; छूट गया गाड़ी का हैंडल... हो गया बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बीच सड़क दिखा ऐसा भयावह जीव, देखकर कांप गई रूह; छूट गया गाड़ी का हैंडल... हो गया बेहोश
Wed, 08 May 2024 10:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 08 May 2024 10:41 AM IST
सार
बीच सड़क ऐसा भयावह जीव दिखा कि इसे देखकर लोगों की रूह कांप गई। बाइक सवार के हाथ से गाड़ी का हैंडल छूट गया। वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
बीच सड़क दिखा ऐसा भयावह जीव, देखकर कांप गई रूह
- फोटो : संवाद
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा में एक भयावह जीव ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। उनमें इस कदर भय व्याप्त है कि वह मॉर्निंग वॉक तक में नहीं निकल रहे हैं। कैमरे में कैद तस्वीर देखकर अन्य लोगों में भी डर समा रहा है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
मामला नौहझील थाना क्षेत्र के सद्दीकपुर गांव का है। गांव निवासी रिटायर्ड फौजी सूबेदार महाराज सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन टहलने के लिए गांव से पारसौली रोड तक जाते हैं। 29 अप्रैल को भी वह सुबह 3.20 बजे घर से टहलने निकले। गांव किनारे स्थित बाग की तरफ से पारसौली वाले गोला पीपल की तरफ मुड़कर चले ही थे, कि एक बाइक सवार बगल से आगे निकला।
विज्ञापन
दो मिनट बाद ही बाइक सवार तेज रफ्तार से वापस आया। कंपकंपाती आवाज में बोला- उधर एक भयावह जीव है। आगे न जाइए। इस पर उन्होंने कहा कि चलो हम देखते हैं। दोनों बाइक पर बैठकर थोड़ा आगे बढ़े ही थे कि वह जीव दिख गया। उसे देखकर बाइक सवार का गाड़ी से हाथ छूट गया। वह बेहोश हो गया। इससे बाइक से दोनों लोग गिर गए।
महाराज सिंह ने बाइक की रोशनी में हिम्मत दिखाते हुए मोबाइल से उसकी फोटो खींची। साथ ही बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई। तेज चिल्लाने के बाद जीव गायब हो गया। पानी डालकर बाइक सवार को होश में लाए। उसने खुद को ऐदलपुर खेड़ा गांव निवासी बताया। इसके बाद दोनों लोग वहां से लौटे।
घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों में भय का माहौल है। सुबह टहलने जाने वाले लोगों ने चहलना बंद कर दिया है। लोग उनके पास आकर घटना की जानकारी ले रहे हैं। फोटो देखकर लोगों में भय व्याप्त हो जाता है। लोग अन्य लोगों को भी उदर जाने से मना कर रहे हैं।