फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   people of yamuna have thanks to amar ujala for braj development board

शुक्रिया अमर उजाला, हमें ब्रज प्लानिंग बोर्ड मिला

Thu, 19 Mar 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 19 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
people of yamuna have thanks to amar ujala for braj development board
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ब्रज क्षेत्र के विकास को गठित ब्रज विकास डेवलपिंग बोर्ड को दी गई मंजूरी का अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने स्वागत किया है। एक बैठक कर व्यापारी नेताओं ने इसके लिए अमर उजाला की मुहिम का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि ब्रज प्लानिंग एवं डेवलपमेंट बोर्ड के गठन से जिले की तस्वीर बदल जाएगी। व्यापार मंडल प्लानिंग बोर्ड के कार्यों का पूरा सहयोग करेगा। बोर्ड के गठन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अभिनंदन करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


साथ ही अमर उजाला समाचार पत्र ने यह पहल की और सतत इस पर सीरीज प्रकाशित करने के साथ ही गोष्ठी आयोजित की। अमर उजाला के अभियान से ही ब्रज में विरासत संजोने और विकास की नई उम्मीद अब साकार हो रही है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप का भी व्यापारी नेताओं ने शुक्रिया अदा किया। इस कार्यशाला में जिलाध्यक्ष किशोर भरतिया, नवीन नागर, संजय एल्पाइन, राजू पंडित, मुकेश गुप्ता, जितेंद्र सिंघल, राजकुमार काजू समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed