फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People of temple area started campaign against Banke Bihari Temple Corridor

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में मंदिर क्षेत्र के लोगों ने शुरू की मुहिम

Thu, 07 Sep 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 07 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
People of temple area started campaign against Banke Bihari Temple Corridor
वृंदावन (मथुरा)। बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र के लोगों ने प्रस्तावित कॉरिडोर के विरोध में मुहिम शुरू की है। इसमें वह 400 से अधिक पत्र हाईकोर्ट को डाक से भेज रहे हैं। पत्र में बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वह सैकड़ों वर्षों से रह रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों द्वारा हाईकोर्ट में भेजे गए पत्रों में कहा कि वह बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में पिछले 400 साल से रहते चले आ रहे हैं। शासन-प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों से प्रस्तावित कॉरिडोर के संबंध में अभी तक किसी तरह की चर्चा नहीं की गई है। इसलिए बांकेबिहारी कॉरिडोर के लिए उनकी विशेष आपत्ति है। लोगों ने पत्र के माध्यम से हाईकोर्ट से प्रस्तावित कॉरिडोर की योजना को रद्द करने की अपील की है।
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र निवासी सुमित मिश्रा ने बताया कि पिछले दो दिनों में मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में रह रहे लोगों ने 85 पत्र हाईकोर्ट के लिए रजिस्टर्ड डाक से पोस्ट कर दिए हैं। लगातार लोग अपने पुश्तैनी दुकान और मकानों के खोने के डर से हाईकोर्ट की शरण में जा रह हैं। वह पत्र के माध्यम से हाईकोर्ट से कॉरिडोर परियोजना को रद्द करने की अपील कर रहे हैं, क्योंकि लोगों को हाईकोर्ट से ही सहायता मिलने की उम्मीद है। हाईकोर्ट को पत्र भेजने को लोगों द्वारा एक मुहिम का रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed