फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People of Muwarikpur angry due to road not being built

Mathura News: सड़क न बनने से गुस्साए मुवारिकपुर के लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
People of Muwarikpur angry due to road not being built
मथुरा। नौहझील क्षेत्र के गांव मुवारिकपुर में बुधवार देर रात पंचायत हुई। इसमें ग्रामीणों ने नौहझील से मुवारिकपुर तक सड़क न बनवाए जाने पर जनप्रतिनिधियों ने आक्रोश व्यक्त किया। गुस्साए लोगों ने चुनाव के बहिष्कार तक की बात कह दी। यह जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा लोगों के बीच पहुंचे और समझाया। इसके बाद भी लोग नहीं माने और अपनी बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से जनप्रतिनिधियों द्वारा यहां कोई भी विकास कार्य नहीं करवाया गया। नौहझील से मुवारिकपुर जाने वाली सड़क एक दशक से जर्जर हालत में है। हाल यह है कि गांव में शादी या अन्य आयोजनों में आने वाली बसें भी रास्ते में फंस जाती हैं। ऐसे में बरातियों को पैदल ही आना पड़ता है।
विज्ञापन

गांव के रास्ते में जलभराव व कीचड़ से बंद हैं। स्कूल जाने-आने में छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को लेकर कई बार प्रतिनिधियों के साथ साथ उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्राम प्रधान विकास शर्मा, हेमराज शर्मा ने बताया कि जर्जर सड़क के बनने का आश्वासन मिलता है मगर सड़क नहीं बनती। बुधवार रात हुई पंचायत में निर्णय लिया गया है कि समूचा गांव चुनाव से दूर रहेगा। पंचायत में श्रीचंद नंबरदार, डालचंद शर्मा, लाला प्रजापति, महेश शर्मा, जयपाल,पूरन सिंह, विष्णु,भगवती, प्रेमपाल, महेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed