फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People of Brahmin community demonstrated

Mathura News: ब्राह्मण समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
People of Brahmin community demonstrated
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : प्रदर्शन करते लोग
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित गोपाल खार के समीप ब्राह्मण समाज के लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। ये लोग कुरुक्षेत्र गोलीकांड की घटना के मामले में नाराज थे। प्रदर्शनकारियों ने महायज्ञ के आयोजक के खिलाफ विरोध जताते हुए कड़ी निंदा भी की। आरोप है कि हरिओम बाबा ने न केवल ब्राह्मणों का अपमान किया बल्कि उनके साथ क्रूरता की सभी हदें पार करते हुए मारपीट और गोलीबारी तक करवाई। इस घटना में वृंदावन के आश्रम का छात्र भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने नेतृत्व में पहले सभा हुई। इसके साधु-संतों, ब्राह्मणों और वेदपाठी छात्रों ने परिक्रमा मार्ग, राजपुर तिराहा होते हुए हरिओम बाबा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकाला। गोपाल खार के समीप प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि उनके विद्यालय के छात्रों में गहरा आक्रोश है। कुरुक्षेत्र में हुए तथाकथित यज्ञ में हमारे कई छात्रों को आमंत्रित किया गया था। शनिवार को हुई घटना में छात्र आशीष तिवारी गोलीकांड में घायल हो गए। वहीं अन्य छात्र किसी तरह वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि हरिओम बाबा की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। वह वृंदावन के ब्रजवासियों और ब्राह्मणों पर यज्ञ में विघ्न डालने का झूठा आरोप लगा रहे हैं, यह न केवल निंदनीय है बल्कि असहनीय भी है।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय मार्गदर्शक महंत मोहिनी बिहारी शरण, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, महंत दशरथ दास, महंत अतुल कृष्ण दास, महंत देवानंद परमहंस, पंडित विनय शुक्ला (जिला अध्यक्ष, युवा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ), पंडित प्रशांत तिवारी (प्रदेश उपाध्यक्ष, भगवान सेवा संगठन), प्रफुल्ल अवस्थी (अखिल भारतीय गौ सेवा समिति) आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed