{"_id":"5d73cade8ebc3e0168430c3d","slug":"people-made-road-himself-mathura-news-agr404584691","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी ने नहीं सुना तो लोगों ने खुद सुधार लिया जर्जर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने नहीं सुना तो लोगों ने खुद सुधार लिया जर्जर मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। बठैन गेट पर बैंक कॉलोनी के जर्जर मार्ग के निर्माण की सुध जब किसी ने नहीं ली तो कॉलोनी के लोगों ने खुद ही श्रमदान का बीड़ा उठाया और दस वर्षों से जर्जर पड़े मार्ग की काया बदल दी। जर्जर पड़े करीब 500 मीटर के इस रास्ते को ठीक करने के लिए उन लोगों ने चंदा भी जमा किया।
बैंक कॉलोनी में मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर वहां के लोगों ने कई बार नगर पालिका एवं जिला प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन किसी ने भी नहीं सुनी। बरसात के दिनों में तो हालात नारकीय हो जाते थे। ऐसे में कॉलोनी के लोगों ने एकजुट होकर इस समस्या से स्वयं ही हल करने का निर्णय लिया।
जिसके तहत करीब 80 लोग जुटे और उन्होंने श्रमदान व धनदान करने का संकल्प लिया। इस रास्ते पर अधिकतर मजदूर वर्ग के लोग ही रहते हैं। जर्जर पड़े करीब 500 मीटर के इस रास्ते को श्रमदान के माध्यम से दुरुस्त किया। साथ ही उन्होंने चंदा एकत्रित कर जगह- जगह से निर्माण सामग्री खरीदी और श्रमदान के जरिए रास्ते पर बिछा दी। जिससे अब मार्ग पर आवागमन आसान हो गया।