फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   patch work before cm visit

हां सीएम आ रहे हैं, जल्दी बनाओ सड़क...

Wed, 11 Mar 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 11 Mar 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
patch work before cm visit
पॉश इलाका डैंपियर नगर की सड़कें कई बरस से इतनी खस्ताहाल हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल है। लेकिन मंगलवार दोपहर होते होते यहां की तस्वीर अचानक बदलने लगी। तामझाम के साथ पहुंचे सरकारी अमले ने बिजली सी तेजी दिखाई और युद्धस्तर पर काम शुरू किया। गड्ढे वाली सड़क अचानक एक्सप्रेसवे की तरह चमकने लगी।
विज्ञापन

 
डैंपियर नगर में म्यूजियम की मौजूदगी ने अरसे बाद यहां की तस्वीर बदल दी है। म्यूजियम के आसपास खस्ताहाल हो चुकी सड़क संवर जाने से आसपास के लोगों ने यही कहा कि काश मुख्यमंत्री ऐसे ही आते रहें। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार के द्वारा पुलिस लाइन से राजकीय संग्रहालय पहुंचेंगे।
विज्ञापन


इसकी पुष्टि होते ही संग्रहालय जाने वाले मार्ग का कायाकल्प हो गया। अधिकारियों की मौजूदगी में कर्मचारियों की टीम ने इस मार्ग को रातों रात चमका दिया। अधिकारी बार बार यही कह रहे थे अरे भाई सीएम आ रहे हैं जल्दी सड़क बनाओ। यहां के निवासी आनंद बंसल ने दो टूक कह दिया कि ऐसे कार्य होते हैं यह पहली बार देखा। काम करने की इतनी तेजी थी कि ट्रैफिक संचालन के बीच सड़क को ठीक करने का कार्य चल रहा था। यहां डामर और गिट्टी डालकर सड़क को समतल करने का कार्य चल रहा था। बीच में कुछ देर के लिए एक तरफ का रास्ता भी रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमकीं संग्रहालय की मूर्तियां
राजकीय संग्रहालय में भी धूलधूसरित मूर्तियां देर शाम तक झाड़ पोंछकर चमकाई गईं। यहां जिलाधिकारी खुद ही व्यवस्थाएं बनवाने में जुटे थे। हर जगह घूमघूमकर जिलाधिकारी राजेश कुमार मातहतों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। यहां के फव्वारे भी लोगों को पहली बार चलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed