{"_id":"645e781499f2f7f5930c5f5b","slug":"passenger-slipped-and-fell-down-and-died-while-boarding-moving-train-in-mathura-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चलती ट्रेन में चढ़ते समय यात्री का पैर फिसला, पहले पैर कटे फिर शरीर को उड़े चीथड़े; दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चलती ट्रेन में चढ़ते समय यात्री का पैर फिसला, पहले पैर कटे फिर शरीर को उड़े चीथड़े; दर्दनाक मौत
Fri, 12 May 2023 11:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 12 May 2023 11:02 PM IST
सार
मथुरा में चलती ट्रेन में चढ़ते समय यात्री का पैर फिसल गया। इससे वह नीचे गिर गया। पहले उसके पैर कटे फिर शरीर को चीथड़े उड़े और दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
मथुरा रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में चलती ट्रेन में चढ़ने की गलती ने युवक की जान ले ली। फरीदाबाद निवासी युवक ने कोटा जाने वाली चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आकर पैर कट गए। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया
संतोष चौहान (55 वर्ष) पुत्र सभा सिंह चौहान निवासी खतीवाहा, पोस्ट सौसरमा, मऊ सुबह करीब दस बजे प्लेटफार्म संख्या दो-तीन से चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान पैर फिसलने से उसके दोनों पैर कट गए। आरपीएफ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में कराया गया भर्ती
आरपीएफ निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती करा कर परिजन को सूचित कर दिया गया। इलाज के दौरान देर शाम को व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि घायल संतोष चौहान की मौत हो गई।
विज्ञापन