{"_id":"5ee4bdad8ebc3e431a3b1c6a","slug":"parikrma-in-vrindavan-forner-devoty-religion-mathura-news-agr4459131110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण भक्ति में तल्लीन विदेशी भक्त नाचते-गाते लगा रहे हैं परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण भक्ति में तल्लीन विदेशी भक्त नाचते-गाते लगा रहे हैं परिक्रमा
विज्ञापन
नाचते और भजन गाते विदेशी भक्त वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा लगाते हुए।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। अनलॉक-1 में नगर के प्रमुख मंदिरों के पट भले ही न खुले हों, लेकिन परिक्रमा मार्ग में आस्था का ज्वार साफ देखा जा सकता है। विदेशी कृष्णभक्त भजन गाते और नाचते हुए वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा लगा रहे हैं। ऐसा एक दिन, बल्कि प्रतिदिन विदेशी भक्तों की टोली हरे कृष्णा, हरे रामा का उच्चारण कर भक्तिभाव के साथ परिक्रमा कर रहे हैं।
कोरोना वायरस के चलते 24 मार्च को लॉकडाउन हुआ था। लॉकडाउन में मंदिरों के पट बंद हुए तो फिर अनलॉक-1 में भी नहीं खुल सके। लेकिन वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा में आस्था खूब उमड़ रही है। विदेशी कृष्णभक्त प्रतिदिन भक्ति में सराबोर नाचते-गाते हुए परिक्रमा लगा रहे हैं। झांज-मंजीरे बजाते हुए कृष्णभक्ति में तल्लीन इन विदेशी भक्तों की आस्था देखते ही बन रही है। बस अब भक्तों को इंतजार है कि उनके आराध्य के मंदिर खुलें तो वह दर्शन कर सकें।