फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Panic buttons are not working in 40% of the buses, how will women get safety

Mathura News: 40 फीसदी बसों में पैनिक बटन खराब, कैसे मिलेगी महिलाओं को सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Panic buttons are not working in 40% of the buses, how will women get safety
मथुरा। रोडवेज बस में लगी पैनिक बटन का तार टूटा होने से करंट टूटा।  - फोटो : mathura
मथुरा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए रोडवेज बसों में लगाए गए पैनिक बटन का करंट अब टूट गया है। ऐसे में अब आपातकालीन स्थिति में बटन दबाने के बाद सुरक्षा मिलना मुश्किल है। रोडवेज डिपो की लगभग 40 प्रतिशत बसों में पैनिक बटन ने काम करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

दिन-रात सफर के दौरान महिलाओं के साथ अन्य यात्रियों को भी सुरक्षा मिल सके, इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बस में प्रत्येक सीट के ऊपर पैनिक बटन लगवाया था। वर्तमान समय में सभी बसों में पैनिक बटन तो लगा हुआ है, लेकिन कुछ बसों में इस बटन की आवाज मुख्यालय तक पहुंचाने वाले तार टूट गए। जिससे अब बटन ने काम करना बंद कर दिया है। मथुरा डिपो की 160 बसों में यह पैनिक बटन लगाए गए हैं। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि बसों में चूहे आ जाने से वह तार को काट देते हैं। इससे पैनिक बटनों से करंट टूट गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा कई जगह खड़ी बसों में बंदर भी बटन व तारों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि डिपो की सभी बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीट के पास पैनिक बटन लगाए गए थे, ताकि कोई घटना होने पर उस पैनिक बटन को दबाया जा सके। इसके दबाने से तुरंत बस की लोकेशन पुलिस व परिवहन निगम के अधिकारियों को पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 मिनट में सुरक्षा मिलने का दावा
डिपो के कर्मचारियों ने बताया कि रोडवेज बस में सफर करने के दौरान यात्री को 15 मिनट के अंदर सहायता दी जाती है। मगर, डिपो की 40 प्रतिशत बसों के पैनिक बटन कुछ समय से खराब हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते अब तक खराब बटनों को न ठीक कराया गया और ना ही बदलवाए गए।

वर्जन
रोडवेज बसों में पैनिक बटन लगे हैं, मगर चूहों ने इनके तार काट दिए हैं। यात्रिओं की सुरक्षा को देखते हुए इन्हें जल्द ही सही कराया जाएगा।
- मदन मोहन शर्मा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed