{"_id":"d3c15330263d11ffe6db57a731c371f7","slug":"panchayat-poll-in-mathura-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरा चरण: 146 प्रत्याशियों में होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरा चरण: 146 प्रत्याशियों में होगा मुकाबला
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Sat, 10 Oct 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की स्थिति शनिवार को साफ हो गई। इसमें मथुरा, फरह और गोवर्धन ब्लाक क्षेत्र के जिला पंचायत के वार्ड 17 से 30 तक के लिए अब 146 उम्मीदवारों के बीच चुनावी जंग होगी।
तीसरे चरण में शामिल मथुरा, फरह और गोवर्धन ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के लिए 10 अक्तूबर नाम वापसी की तिथि थी। दोपहर तीन बजे तक विभिन्न वार्ड से 12 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। एक नामांकन गत दिवस निरस्त हो गया था।
इस तरह रिकार्ड नामांकन वाले तीसरे चरण में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान से हट गए हैं। अब चुनावी जंग में शामिल उम्मीदवारों की संख्या 146 रह गई है, जो पहले 159 थी।
विज्ञापन
नाम वापसी के बाद ही मैदान में बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। उन्हें चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आय-व्यय रजिस्टर सहित अन्य कागजात भी सौंप दिए गए। नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की इन दोनों ही प्रक्रिया के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व की कोर्ट परिसर में भीड़ लगी रही।
इस चरण में 17 अक्तूबर को मतदान होगा। नाम वापस लेने वालों में ओमप्रकाश, पूरन सिंह, कमलिया, अजय सिंह, गोपीचंद्र, राजवीर, मुनेश, सतीश, रामवीर, कृष्ण मुरारी, सुरजीत कौर, परसोती शामिल रहे।