फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pakistan retreated from cricket due to fear of defeat: Devkinandan

क्रिकेट में हार के डर से पीछे हटा पाकिस्तान : देवकीनंदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Pakistan retreated from cricket due to fear of defeat: Devkinandan
वृंदावन। कथा वाचक देवकीनंदन महाराज ने कहा कि पाकिस्तान सरकार को भी पता है कि विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के सामने उसकी क्रिकेट टीम का जीतना मुश्किल है। पाकिस्तान को हारना ही पड़ता, इस डर और शर्म से बचने के लिये अच्छा किया कि वह नहीं खेल रहा है। पाकिस्तान द्वारा टी -20 क्रिकेट विश्व कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलने के फैसले को देवकीनंदन महाराज ने सही बताते हुए इसे पाकिस्तान का डर करार दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को कोलकाता से कथा कहकर वृंदावन लौटे कथा वाचक देवकीनंदन ने कहा कि पाकिस्तान खुद को बांग्लादेश का हितेषी दिखाना चाहता है जबकि वो किसी का हितैषी हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारी भारतीय टीम क्रिकेट खेल रही है, उस हिसाब से लगता है कि मैच तो कोलंबो में होता लेकिन पाकिस्तानी टीम को कैच लाहौर में पकड़ने पड़ते। उन्होंने कहा कि भारत जहां भी खेलेगा, जिसके साथ भी खेलेगा, अच्छा प्रदर्शन करेगा। हम अपने भारत के साथ हैं, भारत के शत्रुओं के साथ न थे, न रहेंगे । पाकिस्तान खेले तो न खेले तो, भारतीय क्रिकेट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। देवकीनंदन महाराज ने प्रियाकांतजु मंदिर पर कहा कि क्रिकेट हो या युद्धक्षेत्र, हर बार पाकिस्तान की करारी हार ही होती है। इस बार क्रिकेट में उसने समझदारी से काम लिया है। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को पता है कि टी-20 विश्व कप में भारत से जीतना नहीं हो पाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed