{"_id":"67b5a17ea32fcafa70092ace","slug":"oxygen-cylinder-exploded-in-a-densely-populated-area-in-mathura-woman-two-seriously-injured-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: घनी आबादी में फटा ऑक्सीजन सिलिंडर, महिला के उड़े चीथड़े...दूर तक सुनाई दी आवाज; 2 की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: घनी आबादी में फटा ऑक्सीजन सिलिंडर, महिला के उड़े चीथड़े...दूर तक सुनाई दी आवाज; 2 की हालत गंभीर
Wed, 19 Feb 2025 03:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 19 Feb 2025 03:59 PM IST
सार
Oxygen Cylinder Blast In Mathura: मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी जेठानी और भतीजा गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विस्फोट
- फोटो : ANI
विस्तार
मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महाविद्या कॉलोनी में बुधवार दोपहर ऑक्सीजन सिलिंडर फट गया। घर में गिलट का काम रही महिला तेज धमाके से 5 फुट ऊंची उछलकर दीवार में लगी। इससे महिला की मौत हो गई।
धमाका इतना तेज था कि महिला का एक हाथ व मुंह का जबड़ा 50 मीटर दूर गिरा। 9 इंची दीवार में सुराख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव पॉलिथीन में बांधकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना में एक महिला और किशोर घायल हुआ है।
फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। धमाके के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महाविद्या कॉलोनी के सेक्टर-एफ निवासी महिला के ससुर सामलिया ने बताया है कि 15 साल से घर में ही उनके यहां गिलट का काम होता है। तीन बेटे हैं मोनू, आकाश और सौरभ। तीनों के विवाह हो चुके हैं। उनके तीनों बेटे जन्मभूमि क्षेत्र के गोपाल गेस्ट हाउस के पास दूसरे के यहां भी गिलट का काम करते हैं। इसमें पायल और अंगूठी इत्यादि आभूषणों का सौंदर्यीकरण होता है।
सुबह-शाम को यही काम तीनों बेटे घर पर भी करते हैं। उन्होंने बताया है कि बुधवार सुबह बेटे काम पर गए थे। इसी दौरान दोपहर 12:30 बजे ऑक्सीजन सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से संजना (22) की मौत हो गई, जबकि घर के बेसमेंट में मौजूद जेठानी मीना व उनका चार वर्षीय बेटा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कॉलोनी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
लोगों की सूचना पर तीनों बेटे और गोविंद नगर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया है कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन