फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   over prize on medicines

दवाआें के बाजार में ओवर प्राइज का ‘खेल’

Thu, 07 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 07 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
over prize on medicines
medicine dummy photo - फोटो : File
पहले ही दवाओं की कीमतों से परेशान तीमारदारों पर ओवर प्राइज का चाबुक चल रहा है। ड्रग प्राइस कंट्रोल (डीपीसी) की ओर से तय मानकों से अधिक एमआरपी (मैक्सिमम रिटेल प्राइस) प्रिंट होने की लगातार शिकायतों के बीच एक मामला ड्रग विभाग की पकड़ में भी आ गया है। मामले में जांच के लिए लिखा जा रहा है। 
विज्ञापन


दवाओं के बाजार में ओवर प्राइज का खेल खेला जा रहा है। कंपनियां रेट कंट्रोल नियम का उल्लंघन कर रही हैं। बाजार से लगातार ऐसी शिकायतें आ रही हैं। इस पर जिला औषधि विभाग ने पड़ताल की। 
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि बीते दिनों में विभागीय जांच में मैकफिरोन इंजेक्शन पर पड़ी कीमतें ओवर प्राइज मिली हैं। इस इंजेक्शन के लिए डीपीसी ने 31 रुपये कीमत निर्धारित की है लेकिन इस पर 95 रुपये कीमत पड़ी पाई गई। दवा को सील कर जांच के लिए भेजा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक कुमार ने बताया कि ड्रग प्राइज कंट्रोल (डीपीसी) प्रत्येक दवा के दाम निर्धारित करता है। उस रेट पर पांच प्रतिशत अतिरिक्त लगाकर एमआरपी डाली जाती है। लेकिन एमआरपी को काफी बढ़ाकर डाला जा रहा है, इन शिकायतों की लगातार जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed