फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Over 5 million devotees expected to visit Braj

Mathura News: ब्रज में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Over 5 million devotees expected to visit Braj
वृंदावन। हरियाली तीज पर शनिवार को ब्रज में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की संभावना है। मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल और गोवर्धन में करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान प्रशासन ने लगाया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, सफाई, बिजली और पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। पूरे क्षेत्र को चार सुपर जोन और 18 सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चारधाम के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग हुई। इसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों के साथ नगर निगम, विद्युत निगम, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग, नागरिक सुरक्षा, लोक निर्माण विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शनिवार सुबह छह बजे अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंच जाएं।
विज्ञापन

ब्रीफिंग में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी न्यायिक वेद प्रिय आर्य, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेशचंद्र रावत, पुलिस अधीक्षक सिटी राजीव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बढ़ाया गया दर्शन का समय
-हरियाली तीज पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का समय बढ़ाया गया है। प्रशासन का जोर इस बात पर है कि श्रद्धालुओं को सरल, सुगम और सुरक्षित दर्शन उपलब्ध हो सकें। श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन हाईपावर्ड कमेटी ने सेवायतों से सुबह सात बजे मंदिर खोलने की अपील की है। वहीं दोपहर दो बजे तक दर्शन जारी रहेंगे। वहीं शाम सवा चार बजे से लेकर रात 11 बजे तक मंदिर में ठाकुरजी के हिंडोले पर दर्शन होंगे।

चार सुपर जोन, 18 सेक्टर में बांटा क्षेत्र
-एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पूरे क्षेत्र को चार सुपर जोन और 18 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से इनकी लगातार निगरानी की जाएगी। इसके अलावा पीए सिस्टम के माध्यम से अनाउंसमेंट कराया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को जरूरी सूचनाएं और दिशा-निर्देश मिलते रहें।


स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम रहेंगे
-भीड़ के बीच किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग को विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। जगह-जगह स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे। नियमित दूरी पर एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी। अस्पतालों में बेड आरक्षित रखने के साथ डॉक्टरों की मौजूदगी रहेगी। दिव्यांगजन और बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोल्फ कार्ट भी उपलब्ध रहेंगी

सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर
जिलाधिकारी ने नगर निगम अधिकारियों को प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं से भी ब्रज को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है। विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और लोक निर्माण विभाग को मार्गों को गड्ढामुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्रवाई करें
हरियाली तीज पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण खाद्य पदार्थों की बिक्री भी बढ़ेगी। इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि दूषित या मिलावटी खाद्य सामग्री मिलने पर उसे नष्ट कराया जाए और संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।


अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर
एसएसपी श्लोक कुमार ने शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने के साथ ही सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed