{"_id":"5d1789adcff9da4f0a19bf6ac4790156","slug":"order-for-report-against-secretary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव पर रिपोर्ट के ओदश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव पर रिपोर्ट के ओदश
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 02 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील विकास खंड की ग्राम पंचायत बदनपुर में ग्राम प्रधान की अनियमितताओं के रिकार्ड देने में आनाकानी कर रहे सचिव राजेश के खिलाफ पीडी डीआरडीए ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में ग्राम प्रधान को पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है।
ग्राम पंचायत बदनपुर की प्रधान लक्ष्मी देवी को पति के नाम चेक काटने तथा मनरेगा में फर्जी कार्य दर्शाने के आरोप में निलंबित किया गया था। इसकी जांच डीएम के आदेश पर जिला पंचायत राज्य अधिकारी और डीआरडीए के सहायक अभियंता को सौंपी गई। जब जांच अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव राजेश से रिकार्ड मांगे तो उन्होंने रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराए। इससे जांच आगे नहीं बढ़ सकी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पीडी डीआरडीए डा.केके वाजपेयी ने बीडीओ नौहझील को सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दे दिए।
इधर इस ग्राम सभा के संचालन के लिए समिति गठित कर दी गई है। इसमें अध्यक्ष पूनम और सदस्य विद्यादेवी तथा इंद्रजीत को बनाया गया है।