{"_id":"62a9f994a5a1a668956d0053","slug":"open-gym-started-in-vrindavan-s-gandhi-park-mathura-news-mtr5193026111","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन के गांधी पार्क में ओपन जिम शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन के गांधी पार्क में ओपन जिम शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। नगर निगम ने बुधवार को वार्ड-49, स्थित गांधी पार्क में ओपन जिम का उद्घाटन महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा किया गया।
महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने बताया कि 14 से 21 जून तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योग दिवस के अवसर पर योग सप्ताह मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में लगभग 12 पार्कों में बच्चों के लिए ओपन जिम को स्थापित किया गया है। आम नागरिकों के लिए पार्क में योग करने के साथ-साथ ओपन जिम का उपयोग भी किया जाएगा।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि नगर निगम द्वारा अभिनव प्रयासों से नगर निगम क्षेत्र के 12 वार्डों के पार्कों में ओपन जिम को लगभग 40-45 लाख के इक्यूपमेंट लगाकर बनाया गया है। जिससे आम नागरिकों को बाहर आने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही बच्चों को भी टीवी-मोबाइल फोन से बाहर निकल कर पार्क में खेलने के लिए प्रेरक रहेगा।
आने वाले समय में सभी वार्डों के पार्कों में ओपन जिम को स्थापित किया जाएगा। क्षेत्रीय पार्षद जय शर्मा, निगम के उपसभापति राधाकृष्ण पाठक, पार्षद पवन यादव, मुन्नालाल निषाद, हेमंत भारती, अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता, कर निर्धारण अधिकारी सुनील कुमार रॉय, कार्यालय प्रभारी श्रीगोपाल वशिष्ठ थे। संवाद