{"_id":"67e78c344b7da4587904fcc2","slug":"only-brother-died-in-a-tragic-accident-before-marriage-of-younger-sister-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चार बहनों का इकलौता भाई, दर्दनाक हादसे ने उजाड़ दी परिवार की खुशियां; छोटी बहन की डोली से पहले उठी अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चार बहनों का इकलौता भाई, दर्दनाक हादसे ने उजाड़ दी परिवार की खुशियां; छोटी बहन की डोली से पहले उठी अर्थी
Sat, 29 Mar 2025 11:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:29 AM IST
सार
चार बहनों के इकलौते भाई की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। वो छोटी बहन की सगाई के लिए आ रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बहन की सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे इकलौते भाई की बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक चार बहनों में सबसे बड़ा और इकलौता भाई था। युवक की मौत से पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को युवक के परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव अपने साथ ले गए।
मध्य प्रदेश के भिंड स्थित गांव बहादुरपुरा निवासी सतेंद्र सिंह ने बताया कि उनका पुत्र गौरव सिंह (24) दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था। 31 मार्च को उसकी छोटी बहन अंशुल की सगाई थी। सगाई में शामिल होने के लिए वह बाइक से घर आ रहे था। सुरीर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि गौरव चार बहनों में सबसे बड़ा और इकलौता बेटा था। बताया कि उनके बेटे ने हेलमेट भी पहन रखा था, लेकिन उसकी बाइक में किसी वाहन ने इतनी तेजी से टक्कर मारी कि उसका हेलमेट भी टूट गया। बताया कि 12 वीं की पढ़ाई के बाद ही उसने दिल्ली में नौकरी करना शुरू कर दिया था।