{"_id":"64f3763dc155d7d7ad06db6c","slug":"one-died-while-three-people-were-seriously-injured-after-an-uncontrolled-car-overturned-in-mathura-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura : अनियंत्रित कार हाईवे किनारे खेत में पलटी, एक की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura : अनियंत्रित कार हाईवे किनारे खेत में पलटी, एक की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Sun, 03 Sep 2023 12:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:40 AM IST
सार
मथुरा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खेत में पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे से खेत में पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हादसा छाता थाना क्षेत्र के नगला सौंद से सहार लिंक गोवर्धन रोड पर हुआ। मूल रूप से चौमा गांव निवासी सुभाष चंद्र बोस (23) दिल्ली में अपना निजी व्यापार करता था। वह रक्षाबंधन पर्व पर थाना क्षेत्र के नगला सौंद गांव निवासी अपनी बहन के गर आया था। शनिवार की शाम वापस दिल्ली जा रहा था। गोवर्धन रोड पर कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे धान के खेत में जा गिरी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- लाइव देख सकेंगे श्रीबांकेबिहारी की मंगला आरती: चौराहों और पार्किंग स्थलों पर लगेंगी LED; कोर्ट लेगा निर्णय
विज्ञापन
हादसे में सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने देखा तो रुक गए। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि सुभाष अपने साथियों के साथ दिल्ली जा रहा था। रास्ते में हुए हादसे में उसकी मौत हो गई है।