{"_id":"620fb215a26c6d50bf2fa12b","slug":"one-caught-with-60-kg-beef-mathura-news-mtr5133811120","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 किलो गोमांस के संग एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 किलो गोमांस के संग एक दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान से २०० मीटर दूरी पर मटियागेट में गोवंश काटे जाने की सूचना पर छापा मार कर गोविंदनगर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। पांच मौके से भाग गए। पुलिस ने यहां से ६० किलो प्रतिबंधित मांस के अलावा उपकरण भी बरामद किए गए हैं। गोरक्षक व पुलिस से आरोपियों की जमकर धक्का मुक्की भी हुई।
गो रक्षकों को सूचना मिली कि थाना गोविंदनगर केमटिया गेट स्थित मेवाती गली में एक घर में गोवंश को काटा गया है। गोरक्षक जब वहां पहुंचे तो कारोबार से जुड़े लोगों और गो रक्षकों के बीच गरमा-गरमी भी हुई। मांस कारोबारियों ने पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की की। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय, डीगगेट चौकी प्रभारी अरविंद सिंह और मसानी चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने छापामार कार्रवाई में शरून को गिरफ्तार कर लिया है।
वहां मिले मांस, गोवंश के शरीर के अंगों को जांच के लिए भेजा गया है। उधर,श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट स्थित गली-मोहल्लाें में इस तरह के कारोबार को लेकर गो रक्षकाें में आक्रोश है। उनका कहना है कि तीर्थ स्थल जोन घोषित होने के बाद भी इन इलाकाें में मांस का कारोबार किया जा रहा है।
विज्ञापन
तीर्थस्थल घोषित होने के बाद भी हो रहा अवैध धंधा
तीर्थ स्थल घोषित होने के बाद भी मथुरा के विभिन्न गली-मोहल्लों में मांस का कारोबार निश्चित तौर पर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। पुलिस और प्रशासन के ऐसे मामलों में ढिलाई देना कभी भी शहर की शांत फिजा को बिगाड़ सकता है। बताया गया कि पूर्व में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों सौंख रोड स्थित सुखदेव नगर, भूतेश्वर, डीगगेट, सदर और महावन इलाकों में गो रक्षकों ने प्रतिबंधित मांस पकड़वाया है। इस दौरान गो रक्षकों और मांस कारोबारियों के आपस में भिड़ने से कभी भी मामला बिगड़ सकता है। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि जल्दी ही कठोर कार्रवाई की जाएगी। मौके से डेला, कामिल, चांद धौलपुरिया, चुनन और सगीर सभी निवासी मटियागेट थाना गोविंदनगर फरार हो गए हैं।