{"_id":"5eca5a108ebc3e907f18bc8e","slug":"oldman-dead-corona-infection-mathura-mathura-news-agr44315481","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध ने तोड़ा दम, पीपीई किट पहन बेटे ने किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध ने तोड़ा दम, पीपीई किट पहन बेटे ने किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। नगर के एक मोहल्ले में भाई के घर रह रहे वृद्ध को सांस लेने में तकलीफ होने पर शनिवार शाम 5.30 बजे सौ शैय्या में भर्ती कराया गया। वृद्ध ने रात में दम तोड़ दिया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेटे को पीपीई किट पहनाकर अंतिम संस्कार कराया। इससे पहले वृद्ध का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भी लिया था। भाई का परिवार, किराएदारों को होम क्वारंटीन किया है। बेटे और उसके साले को कृष्णा कुटीर में क्वारंटीन कराया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव राल निवासी 65 वर्षीय वृद्ध वृंदावन में भाई के घर आठ साल से रह रहे थे। शनिवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें सौ शैय्या में भर्ती कराया। यहां देर रात वृद्ध ने दम तोड़ दिया। इसकी भनक लगते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंच गई। टीम ने कोरोना जांच का सैंपल लिया तो पुलिस की मौजूदगी में पीपीई किट पहनकर बेटे ने अंतिम संस्कार किया।
कोतवाल संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मृतक के बेटे और उसके साले को कृष्णा कुटीर में क्वारंटीन कराया गया है। मृतक के भाई के परिवार और उसके किराएदारों को होम क्वारंटीन किया है। जांच का सैंपल अगर पॉजिटिव आता है तो नगर के कुम्हारन मोहल्ले को सील किया जाएगा।