फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   old woman kmurder someone close to murderer police is investigating

UP: लूट हुई न चोरी...वृद्ध महिला को दी ऐसी मौत, देखकर कांप गए लोग, कोई नजदीकी है कातिल; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 26 Sep 2024 08:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 08:34 PM IST
सार

मथुरा में वृद्ध महिला को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। अभी तक चोरी या लूट को लेकर कत्ल का शक था, लेकिन पुलिस का कहना कि कत्ल की वजह कुछ और ही है। पुलिस रंजिश, संपत्ति विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर खुलासे में जुटी हुई है।
 

विज्ञापन
old woman kmurder someone close to murderer police is investigating
मौके पर जांच करती पुलिस, माया की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव खिटावटा में खेत में बने मकान में सो रही वृद्धा की हत्या के राजफाश में जुटी पुलिस हत्यारों से पहले हत्या का कारण जानने का प्रयास कर रही है। पुलिस की जांच में यह तो स्पष्ट हो गया है कि हत्या चोरी या लूट के उद्देश्य से नहीं हुई है। हत्या करने में किसी परिचित का ही हाथ है।
विज्ञापन









 

बीते मंगलवार रात धर्मवीर की पत्नी माया देवी (75) की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार सुबह जब वृद्धा काफी देर तक सोकर नहीं उठीं तो परिजन जगाने के लिए कमरे के अंदर गए। खून से लथपथ माया देवी का शव पड़ा देख उनकी चीख निकल गई। पुलिस अधिकारियों के अलावा फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टता जांच में यह स्पष्ट हो गया कि हत्या लूट या चोरी के इरादे से नहीं हुई। क्योंकि वृद्धा के कानों के कुंडल, पाजेब, हाथों की चूड़ी को हत्यारे छोड़ गए। हत्या रंजिशन या फिर संपत्ति विवाद के कारण हुई प्रतीत हो रही है। मामले की जांच अन्य बिंदुओं पर चल रही है, जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
 
विज्ञापन

खेत का बंटवारा तो नहीं बना हत्या का कारण
वृद्धा की हत्या के बाद गांव खिटावटा में चर्चा है कि कहीं खेत के बंटवारे के कारण तो उसकी हत्या नहीं की है। बताया जाता है कि धर्मवीर के पास पांच बीघा खेत है। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे भीम और सरमन की पत्नी के नाम डेढ़-डेढ़ बीघा खेत किया। जबकि तीसरे मृतक पुत्र राजकुमार की पत्नी के नाम खेत नहीं किया। इसे लेकर राजकुमार की पत्नी और उसका बेटा दादा-दादी से नाराज चल रहे थे। पुलिस भी इस बिंदु पर जांच कर रही है।

 

हत्या के खुलासे के लिए कैबिनेट मंत्री के आवास पर पहुंचे ग्रामीण
वृद्धा की हत्या के बाद बृहस्पतिवार को सैकड़ों ग्रामीण कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने वृद्धा की हत्या का जल्द पर्दाफाश कराने की मांग की। इस पर कैबिनेट मंत्री ने सीएमओ से फोन पर वार्ता की। सीएमओ ने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों से जानकारी करके कैबिनेट मंत्री को बताया कि वृद्धा की मौत सिर में किसी भारी वस्तु के प्रहार के कारण हुई है। इसके बाद मंत्री ने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को हत्या का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए 3 टीमों का गठन किया है। जल्द ही हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed