फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   old man travelling with his son was shot

Mathura: बेटे के साथ जा रहे बुजुर्ग को मारी गोली...बाइक सवारों ने की वारदात, अस्पताल में भर्ती

Wed, 30 Jul 2025 06:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 30 Jul 2025 06:17 PM IST
सार

मथुरा में बेटे के साथ जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवारों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
old man travelling with his son was shot
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के खंदौली मार्ग पर मोपेड सवार पिता-पुत्र पर बाइक सवारों ने गोली चला दी। गोली लगने से बुजुर्ग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बाइक सवार आरोपी भाग निकले। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बलदेव के गांव कचनाऊ निवासी रघुवीर सिंह (80) पुत्र हरिप्रसाद छोटे बेटे विनोद के साथ मोपेड से बलदेव जा रहे थे। मोपेड को बेटा विनोद चला रहा था। रघुवीर पीछे बैठे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो लोग पीछे से आए। बाइक चालक हेलमेट पहने हुए था। पीछे बैठा युवक चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए था।
विज्ञापन


 

बाइक सवारों ने पीछे से फायरिंग की, जिसमें रघुवीर को गोली लगी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बलदेव की ओर भागने में सफल रहे। बेटे ने पुलिस को सूचना दी। विनोद ने बताया उनका बेटी नूतन देवी के ससुरालियों से विवाद चल रहा है। उन्हीं ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने पहले भी मारने की धमकी दी थी। 

घायल बुजुर्ग को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि अज्ञात हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक कर रहीं हैं। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed