फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Old-age home to resonate with the chirping of birds

Mathura News: पक्षियों की चहचहाहट से गूंजेगा वृद्धाश्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Old-age home to resonate with the chirping of birds
कोसीकलां। अब नंदगांव रोड पर स्थित शीतल छाया वृद्ध आश्रम में सुबह पक्षियों की चहचाहट से होगी। रविवार दोपहर गांव सुरवारी स्थित श्री हरिदास शीतल छाया ट्रस्ट परिसर में आहार कुंज का भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन

मथुरा के समाजसेवी ब्रज मोहन सिंघल और उनके पुत्र कुंज बिहारी सिंघल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, श्रीरामलीला सभा मथुरा के अध्यक्ष जयंती अग्रवाल, लायंस क्लब इंटरनेशनल के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पीसी जैन, जल पुरुष प्रमोद गर्ग कसेरे, केडी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामकिशोर अग्रवाल और नीरज अग्रवाल ने भूमि पूजन कर इस पहल की शुरुआत की।
विज्ञापन

चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि पक्षी महल करीब साठ फुट ऊंचा बनाया जाएगा। जिसमें चारों ओर पक्षियों के घौंसले बनाए जाएंगे। उनके दाने पानी की व्यवस्था की जाएगी। पहले एक कमरा बनाया जाएगा। जिसके ऊपर मीनार बनाई जाएगी। डाॅ. अमर सिंह पौनिया, पूर्व चेयरमैन रोशनलाल सौखिया, सुभाष बांसईया, वेदप्रकाश गोयल. डा. एलपी शर्मा, राजेंद गर्ग, ताराचंद शर्मा, जेपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed