{"_id":"590e14864f1c1ba273441f95","slug":"oil-theft-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन में तार बांधकर की जा रही थी तेल चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन में तार बांधकर की जा रही थी तेल चोरी
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sat, 06 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी के बाद मिली चिप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को छाता के एक पेट्रोल पंप पर मशीनों में तार बांधकर तेल की चोरी की जा रही थी। जिन दो मशीनों पर गड़बड़ी थी उन्हें सील कर दिया गया है। देर शाम तक पेट्रोल पंप की जांच पड़ताल की जा रही थी। अफसरों ने बताया कि मशीनों से छेड़छाड़ की गई है।
लखनऊ में पेट्रोल पंपों पर चिप लगाकर तेल चोरी का पर्दाफाश होने के बाद प्रदेश भर में चेकिंग शुरू कराई गई। मथुरा में भी पिछले दो दिनों से पेट्रोल पंपों की मशीनों को चेक कराया जा रहा है। शनिवार को अफसरों की टीम ने दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे-टू पर छाता में चाहर फिलिंग स्टेशन को चेक किया। पेट्रोल पंप पर लगीं सभी मशीनों को इंजीनियरों ने खोल डाला।
यहां दो मशीनों की पर्सनल यूनिट में एक अलग से तार लगाकर तेल की मात्रा को घटाने-बढ़ाने का काम किया जा रहा था। मशीन का जो पल्सर कार्ड होता है उस पर तार बंधा हुआ था।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि दो मशीनों में तार बंधा पाया गया है जिन्हें सील कर दिया गया है। डिप्टी कलेक्टर मनीष नाहर के नेतृत्व में बनी टीम ने छाता में ही कुल्लामल फूलचन्द जैन पेट्रोल पंप पर भी चेकिंग की। इस दौरान एआरओ विजय शकर वर्मा और बांटमांट से अनुराग कुशवाह, छाता के प्रभारी निरीक्षक पवन यादव और बीपीसीएल, आईओसी के अफसर भी मौजद रहे। एसडीएम छाता गुलाबचन्द ने भी निरीक्षण के दौरान दौरा किया।