{"_id":"d409ff594e92140011197cb780ce3a10","slug":"oil-theft-from-pipeline-in-chhata-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाता में पाइपलाइन में लगी सेंध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाता में पाइपलाइन में लगी सेंध
ब्यूरो, अमर उजाला मथ़ुरा
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा के समीपवर्ती गांव चैनपुरा में भारत पेट्रोलियम की पाइपलाइन में सेंध लगाकर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। प्रकरण में बीपीसीएल के कर्मचारी ने अज्ञात चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुधवार को भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को सूचना मिली कि तहसील छाता के गांव चैनपुरा से होकर गुजर रही पाइपलाइन में किसी ने सेंध लगा दी है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने देखा कि पाइपलाइन में ढाई इंच का सुराख कर वॉल्व के माध्यम से तेल चोरी हो रही थी।
बताया जा रहा है कि पाइपलाइन में छेद कर वॉल्व लगाने का काम हाल-फिलहाल में ही किया गया है। अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अब तक लगभग लाखों रुपए के डीजल की चोरी की संभावना बन रही है। हालांकि सटीक आंकलन तो जांच के बाद ही किया जा सकेगा। कंपनी के टेक्निशियनों ने वॉल्व को निकालकर पाइपालाइन को दुरुस्त किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने भी स्थिति का जायजा लिया। बीपीसीएल कंपनी के सुपरवाइजर वेगराज सिंह ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली छाता में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उल्लेखनीय है इससे पूर्व भी कई स्थानों पर पाइप लाइन में वॉल्व लगाकर तेल चोरी के मामले सामने आए हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। ऐसे में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं एसओ सुरेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी न होने की कहते हुए अधिक बताने से इंकार कर दिया।