फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Officials held meeting to curb accidents on Yamuna Expressway in mathura

UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों पर लगेगी लगाम...कट बंद करने के निर्देश, चालकों को किया जाएगा जागरूक

Wed, 24 Dec 2025 10:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 24 Dec 2025 10:34 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकने के लिए अधिकारियों ने बैठक कर मंथन किया। इसमें कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई। एक्सप्रेसवे पर अवैध कट बंद करने और चालकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Officials held meeting to curb accidents on Yamuna Expressway in mathura
बैठक करते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर 16 दिसंबर को हुए हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने के लिए प्रयत्नशील हैं। बुधवार को जाबरा टोल प्लाजा पर एडीजी आगरा जोन ने आगरा और अलीगढ़ के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें हादसों को रोकने के लिए तात्कालिक कदम उठाए जाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के कॉन्फ्रेंस रूम में हुई बैठक की अध्यक्षता एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने की। करीब डेढ़ घंटे तक चली मीटिंग में एडीजी ने हादसों के कारणों को समझने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि एक्सप्रेसवे पर ग्रामीणों ने अवैध कट बना लिए हैं। साइड में लगे कंटीले तार काट दिए हैं। 
विज्ञापन


एडीजी ने कट को बंद करने और तारों को सही कराने के निर्देश यमुना एक्सप्रेसवे के अधिकारियों को दिए। वहीं यह तथ्य भी आया कि हादसों का प्रमुख कारण चालक को झपकी आना और कोहरा भी है। तय हुआ कि वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने और वाहन चालकों को जागरूक करने का काम किया जाएगा। टोल प्लाजा से इस संबंध में उद्घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उन ब्लैक स्पॉट पर भी चर्चा की गई जहां सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। एडीजी ने ब्लैक स्पॉट और यातायात के थ्री-ई इमरजेंसी, एजुकेशन और इंजीनियरिंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में डीआईजी आगरा रेंज शैलेश पांडे, डीआईजी अलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, एसएसपी अलीगढ़ नीरज जादौन, एसपी ट्रैफिक अलीगढ़ प्रवीण कुमार, एसपी देहात मथुरा सुरेश चंद्र रावत, एसपी ट्रैफ़िक मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed