{"_id":"6a36e2728b879f86980bdc27","slug":"odham-devi-temple-to-undergo-beautification-mathura-news-c-412-1-mt21013-9086-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ओढ़म देवी मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ओढ़म देवी मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन
फोटो 1: गांव ओढ़म में रविवार को होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारी में जुटे कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह खुटैल पट्टी की कुल देवी मां ओढ़म वाली देवी के मंदिर परिसर में होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास रविवार को करेंगे। करीब दो करोड़ की धनराशि से यहां विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों ने शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां कर ली हैं।
ग्राम पंचायत सींगापट्टी के गांव ओढ़म में खुटेल पट्टी की कुल देवी मां ओढ़म वाली देवी मंदिर बना हुआ है। ग्राम प्रधान गीता सिंह द्वारा मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कराने की मांग पिछले वर्ष से की जा रही थी। संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह से मुलाकात कर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और मेला कमेटी ने ज्ञापन भी सौंपा था। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए संस्कृति विभाग ने करीब दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है, जिसमें मंदिर में हॉल, सार्वजनिक शौचालय, पेयजल व्यवस्था, लाइट व्यवस्था और नर्सरी आदि का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
रविवार को संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह दो करोड़ रुपये की धनराशि से होने वाले विकास कार्य का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह आदि शिरकत करेंगे। संयोजक प्रधान प्रतिनिधि वीरपाल सिंह ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा मां ओढ़म वाली देवी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण को करीब दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।