{"_id":"67b594d47f2ee0f78109023c","slug":"obscene-dance-took-place-at-government-foundation-stone-laying-ceremony-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: भाजपा विधायक और तमाम नेता...फिर मंच पर तार-तार हुई मर्यादा, वायरल वीडियो देख रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: भाजपा विधायक और तमाम नेता...फिर मंच पर तार-तार हुई मर्यादा, वायरल वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
Wed, 19 Feb 2025 01:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:52 PM IST
सार
गोवर्धन में 166 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में अश्लील डांस देख हर कोई हैरान रह गया। मंच पर तमाम नेता मौजूद थे, तो वहीं भीड़ सीटी बजाती नजर आई।
विज्ञापन
डांस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास चर्चा का विषय बन गया है। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह के कार्यक्रम में नृत्य करते हुए युवती का वीडियो वायरल हो रहा है। युवती स्टेज पर जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही है। हालांकि विधायक ने कार्यक्रम का ठीकरा प्रधानों पर फोड़ दिया है।
दरअसल, गोवर्धन के विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह द्वारा 166 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाना था। इसलिए आयोजित कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक मनोरंजन कार्यक्रम रखा लिया। कार्यक्रम में डांसर के प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोग सीटियां बजाने लगे।
मौजूद लोगों ने इसका वीडियो कैमरे में कैद कर लिया। फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कार्यक्रम में भाजपा के कई स्थानीय नेता मौजूद थे। वीडियो वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
गोवर्धन क्षेत्र विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में मेरा कोई रोल नहीं है। शिलान्यास के बाद मैं वहां से निकल आया था। क्षेत्र के मौजूद 14 गांवों के प्रधान व पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसका आयोजन किया था। मैं ऐसे कार्यक्रमों से दूर रहता हूं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन