{"_id":"8559183b874487b2a013a7d93e6ca383","slug":"oath-taking-in-zila-panchayat-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बोर्ड बैठक में तीन प्रस्तावों पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बोर्ड बैठक में तीन प्रस्तावों पर लगी मुहर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक राजीव भवन सभागार में आयोजित की गई। इसमें मांट के विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने परंपरा तोड़ने पर सवाल उठाए तो पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण ने उन्हें अपना बड़ा भाई बताते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आशीर्वाद मांगा।
गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद आयोजित पहली बोर्ड बैठक में शपथ से वंचित रहे सदस्यों ने शपथ ली। इसके बाद मांट के विधायक पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने सवाल उठाया कि जिले के राजनीतिक इतिहास में पहली बार सभी परंपराओं को तोड़ते हुए जिला पंचायत से बाहर शपथ हुई है।
इसमें भी सरकार से जारी दिशानिर्देश के बावजूद अध्यक्ष ने सदस्यों को शपथ नहीं दिलाई, बल्कि अपर मुख्य अधिकारी ने शपथ ग्रहण कराई है, यह असंवैधानिक है। उन्होंने पहली बोर्ड बैठक में समितियों के गठन के संदर्भ में आए प्रस्ताव पर भी सवाल खडे़ किए।
विज्ञापन
इस पर पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने श्याम सुंदर शर्मा को अपना बड़ा भाई बताते हुए जिला पंचायत के सुचारु संचालन के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष को आशीर्वाद देने की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि बडे़ भाई के नाते अपनी बहू को और ब्राह्मण के नाते वह आशीष प्रदान करें।
इस मौके पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी, सीडीओ मनीष कुमार वर्मा, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा आदि मौजूद रहे। बोर्ड धन्यवाद प्रस्ताव के अलावा समितियों के गठन के लिए अध्यक्ष को नामित किया गया और मनरेगा के बजट को भी स्वीकृति दी गई। बैठक के समापन पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चौधरी ने सभी से नई शुरुआत के लिए सहयोग की उम्मीद जताई।