फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   oath taking in zila panchayat

जिला पंचायत में बन गई नई सरकार

Thu, 14 Jan 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 14 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
oath taking in zila panchayat
जिले के राजनीतिक इतिहास में पहली बार जिला पंचायत में भाजपा की सरकार बन गई है। गुरुवार को खुले मैदान पर आयोजित भव्य समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को राही गेस्ट हाउस के मैदान पर जिला पंचायत के नवनिर्वाचित बोर्ड के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यह पहला मौका है जब जिला पंचायत परिसर से बाहर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। भाजपा और रालोद के बड़े नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक भी शपथ ग्रहण के साक्षी बने। अध्यक्ष ममता चौधरी अपनी पुत्रियों के साथ समारोह में पहुंची।
विज्ञापन


समारोह में सबसे पहले डीएम राजेश कुमार ने ममता चौधरी को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यहां सिर्फ 23 सदस्यों ने ही शपथ ग्रहण की। इनमें ज्यादातर सदस्य भाजपा, रालोद और सपा समर्थित रहे। विपक्ष के बाकी सदस्य शपथ के लिए नहीं पहुंचे। समारोह में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी, पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, एमएलसी लेखराज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बांकेबिहारी माहेश्वरी, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, रालोद जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिकरवार, अजय कुमार पोइया, श्याम सिंह अहेरिया, लक्ष्मीनारायण पाठक, पदम सिंह शर्मा, एसके शर्मा, रवि माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed