फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nutritious food was distributed to TB patients.

Mathura News: टीबी के मरीजों को बांटा पौष्टिक आहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Nutritious food was distributed to TB patients.
रोगियों को वितरित किए गए पौष्टिक आहार। 
मथुरा। जिला क्षय रोग विभाग के नेतृत्व में मंडोना ग्रामीण विकास फाउंडेशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिवसीय जागरूकता एवं पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम किया। विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम में 550 रोगियों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया। साथ ही टीबी चैम्पियन बनने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

निदेशक लक्ष्मीकांत गौर ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य केवल सामग्री वितरण करना नहीं है। बल्कि मरीजों को सामाजिक, मानसिक और पोषण संबंधी सहयोग प्रदान करना भी है। पिछले 4 वर्षों से ग्रामीण ब्लॉकों में लगातार कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक मरीज उपचार पूरा करे और आगे चलकर दूसरे मरीजों को प्रेरित करने वाला टीबी चैम्पियन बने।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि टीबी उन्मूलन में सामुदायिक सहयोग सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। टीबी का इलाज तभी पूरी तरह संभव है जब मरीज नियमित रूप से दवा का सेवन करे। पौष्टिक भोजन, जागरूकता और समय पर जांच, इस बीमारी को हराने के आधार स्तंभ हैं। जिले में अब तक 16 हजार से अधिक क्षय रोगी पंजीकृत किए जा चुके हैं । गोवर्धन, बरसाना, फरह और बलदेव में कैंप लगाकर मरीजों को पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। इस दौरान डॉ. चंद्रवल्ली, आलोक तिवारी, निश्चल दिवाकर, शिव कुमार, तेजवीर, पंकज यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




लक्षण दिखने पर कराएं जांच
फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील एवं जागरूक किया कि यदि किसी को दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत टीबी की जांच कराएं। टीबी की जांच और उपचार की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed