फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nursery being built for preparing Krishna period plants

कृष्णकालीन पौधे तैयार कराने के लिए बन रही पौधशाला

Thu, 23 Sep 2021 07:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Nursery being built for preparing Krishna period plants
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीलास्थली मथुरा-वृंदावन को एक बार फिर हराभरा बनाने की योजना में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण जुट गया है। इसके लिए चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धार्मिक आस्था से जुड़ी पौधशाला तैयार की जा रही है, जहां कृष्णकालीन पौधे तैयार किए जाएंगे। इस पौधशाला के लिए मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने विकास प्राधिकरण को जयसिंहपुरा क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

कभी भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली मथुरा पेड़-पौधे युक्त हरियाली से ओतप्रोत थी। भगवान श्रीकृष्ण ने इसी लीला क्षेत्र में गिरिराज पर्वत को उठाकर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश भी दिया था, लेकिन वर्तमान स्थितियां अब पूरी तरह बदल गई हैं। दो साल पहले आई केंद्रीय रिपोर्ट के मुताबिक सेटेलाइट से जुटाए गए आंकड़े बताते हैं कि मथुरा जनपद में वन क्षेत्र कम हुआ है। इन स्थितियों को देखते हुए शहरी क्षेत्र में पौधों के प्रति स्थानीय लोगों का रुझान बढ़ाने की योजना मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने बनाई है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत पौधशाला में कृष्णकालीन पौधे तैयार किए जाएंगे, जिन्हें लोगों को उनके पास उपलब्ध खुले क्षेत्र की आवश्यकतानुसार दिया जाएगा। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को नगर निगम ने जयसिंहपुरा क्षेत्र में चार हजार वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कराई है। यहां तैयार हो रही पौधशाला में स्थानीय लोगों की धार्मिक भावना के अनुरूप कृष्णकालीन पौधे तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णकालीन पौधे
कृष्ण बरगद, कदंब, पागड़, पीपल, खिन्नी, अर्जुन, नीम, जामुन आदि।
यहां लोगों में धार्मिक भाव के अनुरूप पौधे लगाने के प्रति रुझान है। इसी रुझान को देखते हुए कृष्णकालीन पौधे तैयार करने के लिए जयसिंहपुरा क्षेत्र में पौधशाला तैयार की जा रही है। यह पौधशाला बरसात के अगले सीजन में पौधे तैयार कर देगी। यह पौधे आम लोगों के साथ सरकारी तौर पर तैयार हो रहे वन क्षेत्र में भी रोपे जा सकेंगे।
- मुकेश शर्मा, पर्यावरण सलाहकार, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed