फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nupur Sharma asked for vow by doing milk anointing of Giriraj ji in Vrindavan In Mathura

Mathura: नूपुर शर्मा ने गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर मांगी मन्नत, जतीपुरा की फेमस आलू जलेबी का लिया स्वाद

Thu, 29 Dec 2022 10:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 10:26 PM IST
सार

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा गिरिराज दर्शन के लिए गोवर्धन आईं। वह धर्म विशेष पर टिप्पणी को लेकर विवादों में रहीं। विवादों के चलते भाजपा ने उन्हें प्रवक्ता के पद से मुक्त कर दिया था। विवादों में घिरी नूपुर शर्मा सुरक्षा घेरा के बीच गोवर्धन पहुंची।

विज्ञापन
Nupur Sharma asked for vow by doing milk anointing of Giriraj ji in Vrindavan In Mathura
गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक करतीं नूपुर शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवर्धन में नूपुर शर्मा ने सुरक्षा घेरा के बीच जतीपुरा के मुखारविंद मंदिर में गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर पूजा की। हाथ में लड्डू गोपाल को लेकर वह यहां पहुंची। इसके बाद उन्होंने जतीपुरा की फेमस आलू जलेबी का स्वाद लिया। इसके बाद श्रीनाथ जी के दर्शन किए। गोविंद मुखिया ने पटुका ओढ़ाकर कर स्वागत किया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा गिरिराज दर्शन के लिए गोवर्धन आईं। वह धर्म विशेष पर टिप्पणी को लेकर विवादों में रहीं। विवादों के चलते भाजपा ने उन्हें प्रवक्ता के पद से मुक्त कर दिया था। विवादों में घिरी नुपुर शर्मा सुरक्षा घेरा के बीच गोवर्धन पहुंची। उन्होंने जतीपुरा के मुखारविंद मंदिर में गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर पूजा की। फेमस आलू जलेबी खाकर स्वाद लिया। जतीपुरा की आलू जलेबी की नुपुर ने तारीफ की।  
विज्ञापन


गिरिराज मंदिर में पूजा और श्रीनाथ जी दर्शन के उपरांत नूपुर शर्मा ने मीडिया से दूरी बना ली। वहां से मानसी गंगा गिरिराज मुखारविंद के दर्शन कर दिल्ली लौट गई। इंस्पेक्टर नितिन कसाना, सुधीर मलिक, तहसील कर्मी कन्हैया कुमार, महेश मुखिया, दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed