फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   nrisingh jayanti in mathura

नृसिंह लीला देख झूम उठे श्रद्धालु

Sat, 21 May 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 21 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
nrisingh jayanti in mathura
नृसिंह लीला देख झूम उठे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
नृसिंह भगवान की जयंती शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। दोपहर में भगवान नृसिंह का अभिषेक किया और शाम को भव्य फूल बंगला सजाया गया। द्वारिकाधीश मंदिर में नृसिंह लीला देख श्रद्धालु आनंदित हो उठे। 
विज्ञापन


द्वारिकाधीश मंदिर में संध्या आरती के बाद नृसिंह लीला का आयोजन किया गया। भक्त प्रहलाद की प्रार्थना पर खंभा फाड़कर भगवान नृसिंह प्रकट हुए और हिरण्यकश्यप का वध किया। इसके बाद नृसिंह नृत्य को देख श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। इस अवसर पर श्रीधर चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, बनवारी लाल चतुर्वेदी, पुरुषोत्तम, भोले, दयानाथ, बीएन चतुर्वेदी, सुरेश शर्मा, दीनानाथ शर्मा आदि थे। असकुंडा घाट पर प्राचीन नृसिंह मंदिर पर दोपहर में महामस्तकाभिषेक मुन्नालाल मिश्र टनाटन के आचार्यत्व में किया। शाम को भव्य फूलबंगला और रात 10 बजे महाआरती की गई। इस अवसर पर शरद मुखिया, अमित भारद्वाज, विनोद मिश्र आदि थे। 
विज्ञापन


श्रीगोपाल वैष्णव पीठ मंदिर में नृसिंह यंत्र का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंचामृत से अभिषेक किया गया। इस अवसर पर गोपाल पीठाधीश्वर पुरुषोत्तम लाल ने जयंती के महत्व पर प्रकाश डाला। भूतेश्वर स्थित प्राचीन नृसिंह बगीची पर सुबह अभिषेक शाम को भव्य फूलबंगला सजाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन में चकलेश्वर स्थित नृसिंह भगवान के  प्राचीन मंदिर पर भगवान नृसिंह का प्राकट्योत्सव  विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। भगवान नृसिंह का स्वतंत्रता सेनानी भंवर सिंह शर्मा और ज्योतिषाचार्य कैलाश चंद मिश्रा ने अभिषेक किया। शाम को भगवान नृसिंह का फूल बंगला सजाया गया। संचालन मोहित मिश्रा ने किया। इस अवसर पर योगेश रावत, चैतन्य कृष्ण शास्त्री, कुंजबिहारी भारद्वाज, अशोक अग्रवाल, लोकेश शर्मा, अखिलेश शर्मा, राम शर्मा, प्रेमशंकर उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed