{"_id":"3783dc2bc6e2b39c33519f0c4dc89586","slug":"nraty-gopaldas-told-ram-mandir-will-be-made-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत नृत्यगोपालदास ने कहा राममंदिर निर्माण अवश्य होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत नृत्यगोपालदास ने कहा राममंदिर निर्माण अवश्य होगा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का कहना है कि अयोध्या में राम लला के मंदिर का निर्माण अवश्य होगा। केन्द्र में भाजपा की सरकार है। मंदिर निर्माण में आने वाली सभी बाधाएं केन्द्र सरकार दूर कर लेगी।
नृत्य गोपाल दास ठाकुर श्री मदनमोहन जी महाराज सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित संत नारायणदास भक्तमाली के सातवेें स्मृति महोत्सव में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब अयोध्या में राममंदिर निर्माण को मूर्तरूप देने का समय आ गया है। इसके लिए वे जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का सपना हर सनातन धर्म प्रेमी की भावनाओं से जुड़ा है। इसके लिए लड़ाई लड़ी गई अब समय आ चुका है कि इसको मूर्त रूप दिया जाए।
गोरे दाउजी के महंत प्रहलाद दास महाराज ने कहा कि गुरु तो आत्मा को परमात्मा से जोड़ने आते हैं। जो गुरु का सुमिरन करते हैं, उसे किस चीज की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन
प्रेमदास भक्तमाली महाराज ने कहा है कि जिस जीव के अंदर प्रेम अथवा दया का गुण आ जाए तो वह प्रभु से प्यार करने लायक हो जाता है।
बनारस से आए अशोक आचार्य ने कहा कि प्रभु को मानव बहुत प्यारे हैं और उससे ज्यादा वह प्यारे हैं जो दूसरे जीवों पर दया करते हैं।
ट्रस्ट के सचिव श्यामसुंदर शरण भगतजी, सुभाष बजाज, सुभाष शर्मा, दिनेश गुप्ता, कपूरचंद, खूबचंद अग्रवाल, श्याम पारूआ, नवल, भगवत मुनीम आदि ने संत शिरोमणि भक्तमाली को पुष्पांजलि अर्पित की। संकीर्तन भी आयोजित किया गया।