फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now there will be relief from the power cuts, RMU centres will be set up

Mathura News: अब बिजली की आंख मिचौली से मिलेगी राहत, आरएमयू केंद्र लगेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Now there will be relief from the power cuts, RMU centres will be set up
मथुरा।डैंपियरगर में आरएमयू केंद्र स्थापित करने के लिए गड्ढा खोदता मजदूर।  - फोटो : mathura
मथुरा। गर्मी के मौसम में शहरवासियों को बिजली की आंख-मिचोली से राहत मिलेगी। मथुरा-वृंदावन में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर विद्युत निगम ने करीब 30 स्थानों पर रिंग मैन यूनिट (आरएमयू) स्थापित करने की योजना बनाई है। विद्युत ट्रिपिंग के समय आरएमयू केंद्र से बिजली आपूर्ति होगी। फिलहाल कुछ क्षेत्रों में यूनिट भी स्थापित हो चुकी हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी व उमस भरे मौसम में प्रतिदिन घंटों तक लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती गर्मी के मौसम में आग में घी डालने का काम करती है। रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है। एक दिन में आठ से 10 बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है। आंधी या बारिश में भी लाइन खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप रहती है। ऐसे में विद्युत कर्मचारियों को लाइन ठीक करने में भी घंटों लग जाते हैं।
विज्ञापन

इन्हीं स्थितियों को देखते हुए विद्युत निगम ने मथुरा-वृंदावन में आरएमयू केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया है। इन आरएमयू केंद्रों को मथुरा-वृंदावन के सभी उपकेंद्रों से जोड़ा जाएगा, ताकि एक उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति ठप होने से आरएमयू के माध्यम से अन्य उपकेंद्र से उस क्षेत्र में आसानी से बिजली आपूर्ति की जा सके। अधीक्षण अभियंता एके रोहिला ने बताया है कि मथुरा-वृंदावन में तीनों डिवीजनों में करीब 30 से अधिक आरएमयू केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में एक से दो स्थानों पर ये यूनिट लगाई जा चुकी हैं। वहीं डैंपियर नगर के अहिल्याबाई पार्क में यूनिट लगाने का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कैसे काम करेगा आरएमयू
मथुरा-वृंदावन में विद्युत के तीन डिवीजन हैं। इन तीनों डिवीजन के उपकेंद्रों को सर्किल बनाकर आरएमयू केंद्र से जोड़ा जाएगा। इसके बाद किसी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद आरएमयू केंद्र के माध्यम से दूसरे डिवीजन के उपकेंद्र से उस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की जाएगी। अगर किसी क्षेत्र में बिजली की लाइन खराब होती है तो उस क्षेत्र में खराब हुई लाइन के कुछ हिस्से को छोड़कर आरएमयू के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed