फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now the committee will get Duda's residences vacated

अब कमेटी कराएगी डूडा के आवासों को खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Now the committee will get Duda's residences vacated
मथुरा। डूडा के करीब १०० आवासों पर अवैध कब्जा करके बैठे दबंगों से कब्जा खाली करवाने के लिए अब कमेटी तैयार होगी। यह कमेटी पुलिस के साथ मौके पर रहेगी और कब्जाधारियों से आवास खाली कराएगी। इस कमेटी पर अभी डीएम की मोहर लगनी बाकी है।
विज्ञापन

वृंदावन में गरीबों के लिए शासन द्वारा जल निगम की कन्स्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज के माध्यम से वर्ष २०१६ में २७६ आवास तैयार कराए गए थे। इन आवासों पर कुछ लोगों ने तो आवंटन के हिसाब से कब्जा पा लिया था लेकिन करीब १०० आवास ऐसे हैं जिन पर अवैध कब्जा है।
विज्ञापन

इन आवासों में ऐसे लोग रह रहे हैं जिनको आवंटन नहीं किया गया है। विभागीय अधिकारियों की तो बात दूर इनको हटाने के लिए जब भी पुलिस जाती है यह लोग महिला या बच्चों को आगे करके आवासों को खाली करने से इनकार कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों वृंदावन कोतवाली पुलिस को इसी के चलते आवास खाली कराए बिना वापस लौटना पड़ा। जिसके बाद डूडा द्वारा पुलिस सहित सभी अधिकारियों की एक कमेटी तैयार करने का प्रस्ताव डीएम के पास भेजा गया है। इस प्रस्ताव के मुताबिक सीओ सदर के अलावा सभी विभागों के अधिकारी इस कमेटी में शामिल होंगे। पीओ डूडा आरके कौशिक ने बताया कि जल्द ही कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी मौके पर रहकर आवासों को खाली कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed