फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now get covid vaccination certificate on whatsapp

अब व्हाट्सएप पर पाएं कोविड वैक्सीनेशन सर्टीफिकेट

Tue, 10 Aug 2021 05:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
Now get covid vaccination certificate on whatsapp
मथुरा। कोविड-19 टीकाकरण का प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरकार ने अब आसान बना दिया है। अब यह सर्टिफिकेट रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर पाया जा सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने व्हाट्सएप नंबर - 9013151515 जारी किया है, जिस पर संदेश भेजकर वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट ही नहीं बल्कि कोविड-19 से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्राप्त की जा सकती हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने व टीकाकरण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए सबसे पहले व्हाट्सएप नम्बर 9013151515 को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल में सेव करें। इसके बाद व्हाट्सएप पर जाकर इस नंबर पर हाय का संदेश भेजिए, उसके बाद एक से लेकर आठ तक के आप्शन आएंगे कि आप इनमें से किस तरह की जानकारी चाहते हैं, जो जानकारी चाहिए उस नंबर को दर्ज करें। अगर हिंदी में जानकारी चाहते हैं तो हिंदी टाइप करना पड़ेगा ।
विज्ञापन

इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर वन टाइम पासवार्ड (ओटीपी) आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद मांगी गयी जानकारी या कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र आपकी स्क्रीन पर होगा। एक मोबाइल नंबर से अगर एक से अधिक लोगों ने टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है तो उसके लिए पूछा जायेगा कि किसका सर्टिफिकेट चाहिए, उस व्यक्ति का केवल क्रम संख्या देना है और पलक झपकते ही सर्टिफिकेट आपके स्क्रीन पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में चाहिए टीका प्रमाणपत्र
कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र अपने देश के साथ ही विदेश यात्रा पर जाने वालों से मांगा जा सकता है, इसलिए अगर आपने टीके की दोनों डोज ले ली है तो उसका सर्टिफिकेट अवश्य डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed