फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Not fear, but awareness will be the shield.

Mathura News: डर नहीं, जागरूकता बनेगी ढाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Not fear, but awareness will be the shield.
गांव विशंभरा छात्र-छात्राओं को जागरूक करते सीओ भूषण वर्मा। 
बरसाना। महिला सुरक्षा और सम्मान को मजबूत करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत थाना बरसाना पुलिस ने नगर पंचायत वार्ड 12 गाजीपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध तथा नाबालिग बालक बालिकाओं के प्रेम संबंधों के चलते होने वाले पलायन जैसे गंभीर विषयों पर सरल और स्पष्ट भाषा में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने बताया कि संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर सूचना देना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में खुलकर सामने आएं। कार्यक्रम में निरीक्षक घनेंद्र शर्मा, उप निरीक्षक महावीर सिंह, संतोष यादव, मुख्य आरक्षी यशपाल तथा महिला आरक्षी सुधा कुमारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

शेरगढ़। शेरगढ़ के गांव विशंभरा में एक स्कूल में आपरेशन जागृति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छाता क्षेत्राधिकारी बृजभूषण वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी अंजान कॉल की जानकारी पुलिस को जरूर दें। अगर आपको कोई बेवजह परेशान कर रहा है, तो इसकी सूचना भी पुलिस को दें। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आज के समय में महिलाओं को सजग रहने की आवश्यकता है। इस मौके पर शेरगढ़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और एसएसआई संजीव कुमार तोमर, चेतना सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैरनी में चलाया महिला सशक्तीकरण जागरूकता अभियान



बलदेव। बलदेव के गांव अवैरनी में बलदेव पुलिस ने महिला सशक्तीकरण जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। शुभारंभ क्राइम इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर उमेश चंद्र व विधायक ब्लाक प्रतिनिधि लेखराज सिंह प्रधान ने किया। क्राइम इंस्पेक्टर उमेश चंद्र ने कहा अभियान में महिलाओं व युवतियों के लिये सुरक्षा हेतु जागरूक किया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर अरविंद यादव, सब इंस्पेक्टर विष्णु गिरी, संजीव यादव, रजनी यादव, विजय सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे। संवाद


महावन में चलाया नारी मिशन शक्ति अभियान

महावन। कस्बा स्थित रेतिया मोहल्ला में मिशन नारी शक्ति फेस 5 अभियान में महिलाओं को उप निरीक्षक निशिका चौधरी तथा उप निरीक्षक ध्यानवीर सिंह द्वारा महिलाओं व छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 इत्यादि की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed