{"_id":"6477980b9c723eaefc0a6544","slug":"not-a-day-goes-by-when-theft-is-not-reported-mathura-news-c-29-1-mtr1013-82475-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कोई दिन नहीं जाता जब चोरी की रिपोर्ट दर्ज न हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कोई दिन नहीं जाता जब चोरी की रिपोर्ट दर्ज न हो
विज्ञापन
वृंदावन। नगर में मंदिरों के आसपास जेब कट तो बाजारों में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। श्रद्धालुओं की जेब से मोबाइल फोन और पर्स पार करने के साथ ई-रिक्शा तक चोरी कर रहे हैं। शहर में लगभग हर रोज चोरी की एक रिपोर्ट दर्ज हो रही है।
मंदिरों की नगरी में आने वाले श्रद्धालु चोरी की घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। प्रमुख मंदिरों पर उमड़ने वाली भीड़ की जेब से पर्स और मोबाइल फोन चोरी की घटनाएं धार्मिक नगरी पर कलंक लगा रही हैं। पुलिस में दर्ज रिकार्ड की बात करें तो सात दिन में पांच रिपोर्ट धारा 379 में दर्ज की गईं हैं। इनमें ई-रिक्शा की चोरी भी शामिल है। ज्यादातर लोगों के एक से डेढ़ लाख कीमत के मोबाइल फोन चोरी हुए हैं। पुलिस भी चोरों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली विजय कुमार सिंह ने बताया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कैमरों के जरिए मॉनिटरिंग की जा रही, सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
24 मई को रवि निषाद का ई रिक्शा दुर्गापुरम से चोरी हुआ, कानपुर के हिमांशु गुप्ता का मोबाइल, साक्षी शर्मा का मोबाइल, 18 मई को विकास पीएन का मोबाइल, चार मई को सरोज का ई-रिक्शा चोरी हुआ।