{"_id":"6a553083bf28a71e24005067","slug":"no-trace-of-12-year-old-boy-missing-for-three-days-mathura-news-c-412-1-mt21006-9715-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तीन दिन से लापता 12 वर्षीय बालक का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तीन दिन से लापता 12 वर्षीय बालक का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
मांट। थाना क्षेत्र के गांव नगला लोहरे से तीन दिन पहले लापता हुए 12 वर्षीय बालक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित मां ने थाना पुलिस पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया है।
गांव नगला लोहरे निवासी रचना देवी ने बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र लवकुश शुक्रवार को घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजन ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। रचना देवी का आरोप है कि वह थाना मांट पहुंचीं और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
उनका आरोप है कि 3 दिन बीत जाने के बावजूद न तो बच्चे का कोई सुराग मिला है और न ही पुलिस संतोषजनक जवाब दे रही है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि बालक की तलाश की जा रही है।