{"_id":"695974f1aaf78fe6ab00ec85","slug":"no-room-on-long-haul-trains-until-january-17th-mathura-news-c-369-1-mt11016-140669-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: लंबे रूट की गाड़ियों में 17 जनवरी तक नो रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: लंबे रूट की गाड़ियों में 17 जनवरी तक नो रूम
विज्ञापन
मथुरा। भीषण ठंड और घने कोहरे के बीच रेल यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। 17 जनवरी तक लंबी दूरी की अधिकांश गाड़ियों में रिजर्वेशन नो रूम हो चुका है। रोड साइड स्टेशनों से तो टिकट मिल ही नहीं रहे, प्रमुख स्टेशनों पर भी वेटिंग सूची तक बंद होने लगी है। मंगला एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस और गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस सहित कई लंबी दूरी की ट्रेनों में सभी श्रेणियों की सीटें पहले ही भर चुकी हैं।
स्टेशन परिसर में टिकट की आस लगाए खड़े यात्रियों के चेहरे पर मायूसी साफ दिखी। प्रयागराज जाने के लिए आए यात्री राजेश कुमार ने बताया कि वे तीन दिन से चक्कर काट रहे हैं। न काउंटर से टिकट मिल रही है और न ऑनलाइन। वेटिंग भी बंद है, समझ नहीं आ रहा अब कैसे जाएं। वहीं, अमृतसर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहीं कृतिका सिंह ने बताया, सर्दी इतनी है कि बच्चों को लेकर सफर करना मजबूरी हो गया है, लेकिन टिकट न मिलने से परेशानी दोगुनी हो गई है। रेल अधिकारियों के मुताबिक ठंड और कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित है। साथ ही माघ मेला, शादी-विवाह और परीक्षाओं के कारण यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ी है।
इसका सीधा असर रिजर्वेशन पर पड़ा है। रोडसाइड स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। मथुरा जंक्शन से मुंबई जाने के लिए आए मनोज शर्मा बोले, यहां से तो किसी भी गाड़ी में सीट नहीं मिल रही। मजबूरी में कुछ और ही इंतजाम करना पड़ेगा, जो महंगा भी है और आरामदायक भी नहीं।
विज्ञापन
ये हैं हाल
मंगला एक्सप्रेस
जयपुर से प्रयागराज
स्लीपर क्लास नो रूम
एसी थर्ड नो रूम
सेकेंड क्लास नो रूम
गोल्डन टैंपल
स्लीपर क्लास 113 वेटिंग
एसी थर्ड- 120 वेटिंग
एसी सेकेंड-51 वेटिंग
पश्चिम एक्सप्रेस
स्लीपर क्लास 115 वेटिंग
एसी थर्ड- 117 वेटिंग